फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: शादी का सेहरा बंधने से पहले सड़क हादसे में युवक सहित दो की मौत, मातम में बदलीं खुशियां

Sun, 14 Nov 2021 06:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के थाना सदर बाजार क्षेत्र में शनिवार रात को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। इनमें एक युवक की शादी दिसंबर में होनी थी। वह शादी के कार्ड बांटकर लौट रहा था।  
विज्ञापन
सदर बाजार क्षेत्र में हुआ हादसा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में शादी का सेहरा बंधने से पहले ही दोस्त के संग सड़क हादसे में छात्र की मौत हो गई। वह दोस्त के संग शादी के कार्ड बांटकर लौट रहा था। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। थाना सदर बाजार पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

विज्ञापन


थाना जमुनापार के आंबेडकर नगर निवासी इंद्रजीत सिंह (27) पुत्र हाकिम सिंह का एक दिसंबर को विवाह होना था। घर में खुशी का माहौल था। शादी की तैयारी में परिवार के संग वह खुद भी जुटा था। शनिवार की रात दोस्त कृष्णा (20) पुत्र साहूकार निवासी शिवनगर कॉलोनी, तैयापुर के साथ मथुरा में शादी के कार्ड बांटकर घर लौट रहा था। 

थाना सदर बाजार के तांगा स्टैंड के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। मौके पर इंद्रजीत की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से कृष्णा घायल था। सदर बाजार पुलिस घायल को जिला अस्पताल ले गई। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया कि मृतक इंद्रजीत के पिता हाकिम सिंह की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मातम में बदलीं खुशियां 
हाकिम सिंह का बेटा इंद्रजीत तीन बहन और भाइयों में सबसे बड़ा था। उससे छोटा अमित कुमार और बहन अनुपमा है। पिता ने बताया कि एमए, बीएड, आईटीआई के बाद ट्रिपल सी की पढ़ाई कर रहा था। 17 नवंबर को दरोगा की परीक्षा भी थी। 

इंद्रजीत का विवाह एक दिसंबर को होना था। 29 नवंबर को लगन का कार्यक्रम था। शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं। अधिकतर कार्ड बंट चुके थे और थोड़े बहुत बांटे जा रहे थे। उसकी मौत से घर की खुशियां मातम में बदल गईं। आस पड़ोस के घरों में भी चूल्हे नहीं जले।

छोटा जरूर था कृष्णा, इंद्रजीत को काफी मानता था
इंद्रजीत से उम्र में कृष्णा छोटा जरूर था, लेकिन वह इंद्रजीत को काफी मानता था। उसी की तरह पढ़ना चाहता था। इसी के चलते वह हर समय उसके संग ही रहता था। आखिरकार उसी के संग ही चला गया। दोनों का अंतिम संस्कार भी एक ही साथ किया गया। कृष्णा के परिवार में भी कोहराम मचा हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें