फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनबोझ में हाईटेंशन लाइन के करंट से दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव मैनबोझ में प्राइमरी स्कूल के पास रविवार की दोपहर टीनशेड लेकर जा रहे पांच युवक झूल रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। सभी को मेडिकल कॉलेज सैफई ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

गांव निवासी 28 वर्षीय अंकेश पुत्र सुखवीर रविवार की दोपहर अपने पुराने घर से टीन शेड लेकर नए घर पर जा रहा था। उसके साथ 24 वर्षीय विवेक, अंकित, उमेश और राजीव भी थे। सभी सिर पर टीनशेड रख कर ले जा रहे थे। सभी लोग जब प्राइमरी स्कूल के पास पहुंचे, तभी टीनशेड ऊपर से गुजर रही झूलती हाईटेंशन लाइन से छू गयी। हाईटेंशन लाइन के तीव्र करंट से पांचों युवक झुलस गए। युवकों को करंट लगता देख ग्रामीण एकत्र हो गए। आनन-फानन पांचों युवकों को मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां चिकित्सकों ने अंकेश और विवेक को मृत घोषित कर दिया। अंकित, उमेश व राजीव की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन

------------
घटना के संबंध में थाने में कोई सूचना नहीं दी गई। मृतक के परिजनों से संपर्क किया गया है, परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- रमाकर सिंह, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें