फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: संपत्ति के लिए तीन भाइयों में चले लाठी-डंडे...एक की बेरहमी से हत्या, ऐसे ठिकाने लगाई लाश; कांप गया कलेजा

Wed, 30 Apr 2025 10:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

संपत्ति विवाद में भाई एक-दूसरे की जान के दुश्मन बन गए। तीन भाइयों में झगड़ा हो गया। लाठी-डंडे चले, जिसमें एक भाई की जान चली गई। किसी को पता न लगा इसके लिए हत्या करने के बाद लाश को उपलों के ढेर में रखकर जला दिया गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में फतेहपुर सीकरी के गांव दुल्हारा में सोमवार की रात को संपत्ति विवाद में दो भाइयों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला करके भाई रणवीर की हत्या कर दी। इसके बाद आनन-फानन में उसके शव को उपलों के ढेर में जला दिया। सूचना पर मंगलवार की सुबह पहुंची पुलिस ने चिता से अस्थियां एकत्र कीं। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल और अंतिम संस्कार स्थल से साक्ष्य जुटाए। 
विज्ञापन


 

गांव दुल्हारा निवासी हरभान सिंह के तीन बेटे रंजीत उर्फ नहनू, रनवीर और मनोज हैं। पुलिस ने बताया कि तीनों भाइयों में आए दिन झगड़े होते रहते थे। तीन दिन पहले भी विवाद हुआ था। इसमें नहनू की पत्नी ने रनवीर पर मारपीट व बदसलूकी करने के आरोप लगाकर चौकी में शिकायत की थी। इसके बाद रनवीर ने भी तहरीर दी थी। 

ये भी पढ़ें-UP: वायरलेस पर मचता रहा शोर...दरोगा ने नहीं दिया जवाब, पुलिस कमिश्नर ने एसआई सहित तीन को दी ये चेतावनी
 

नहनू आटो चालक है, जबकि मनोज और रनवीर की शादी नहीं हुई थी। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम को तीनों भाइयों में फिर विवाद हुआ। इसमें तीनों भाइयों में लाठी, डंडे चले। झगड़े में रनवीर गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे मगर तब तक उसकी मौत हो गई।

 

इसके बाद दोनों भाइयों ने शव को उपलों के ढेर में जला दिया। इसकी खबर पुलिस पर पहुंची तो थाना प्रभारी और इंस्पेक्टर क्राइम तड़के गांव पहुंचे। चिता से अस्थियां एकत्र करके ले गई। फोरेंसिक टीम को घर में खून के छींटे और मृतक की चप्पल मिली, जिस पर खून लगा था। टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। 

ये भी पढ़ें-Agra: ग्वालियर हाईवे पर दर्दनाक हादसा...कंटेनर ने ऑटो में मारी टक्कर, महिला सहित दो की मौत; पांच की हालत गंभीर
विज्ञापन

घटना के बाद परिजन फरार हो गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस पहुंची तब तक चिता जल चुकी थी। साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं, लेकिन किसी ने अपनी तरफ से तहरीर नहीं दी है। छानबीन की जा रही है। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें