फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा में दर्दनाक हादसा...बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत, उड़ गए परखच्चे; दो युवकों की माैत और पांच घायल

Mon, 12 Jan 2026 11:15 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में सोमवार रात दर्दनाक हादसा हुआ। दयालबाग क्षेत्र में बाइकों की टक्कर में दो युवकों की माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र के दयालबाग में सोमवार रात दो बाइक की आपस में टक्कर से दो युवकों की जान चली गई जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि हादसा लापरवाही की वजह से हुआ। बुलट बाइक पर चार युवक सवार थे, जबकि दूसरी पर तीन थे। बुलेट सवार दयालबाग की तरफ जा रहे थे। एक वाहन को ओवरटेक करते समय टक्कर हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


हादसा रात 9 बजे हुआ। दयालबाग में सौ फुटा रोड पर दयाल हॉस्पिटल है। एलोरा एनक्लेव सनफ्लावर स्कूल के पास का रहने वाला रामनिवास उर्फ मुन्ना (25), अमित (26), दिनेश (22) और करन (22) बुलेट बाइक पर सवार थे। चारों दयालबाग की तरफ जा रहे थे। वहीं स्प्लेंडर बाइक पर शास्त्रीपुरम निवासी अभय शर्मा (24), नगला हवेली निवासी हिमांशु उर्फ पन्ना (25) और रजत (20) सवार थे। अभय और अन्य नगला हवेली की तरफ जा रहे थे। वहीं बुलट सवार दयालबाग की तरफ जा रहे थे। दयाल हॉस्पिटल के पास दोनों बाइक की आमने-सामने से टक्कर हो गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक न्यू आगरा ने बताया कि बुलट बाइक सवारों ने एक एक वाहन को ओवरटेक किया। तभी सामने से दूसरी बाइक सवार आ गए।उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्ती की बाइकों के परखच्चे उड़ गए। वहीं उस पर सवार युवक घिसटते हुए दूर तक गिरे। मौके पर रामनिवास और अभय की मौत हो गई। वहीं अन्य लोग घायल हो गए। आवाज सुनकर घरों से लोग बाहर निकल आए। लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पांच घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की जानकारी से मृतकों के परिजन में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


स्नातक पास था अभय
अभय नगला हवेली की तरफ से आ रहा था। उसने स्नातक किया था। पिता नीरज की मृत्यु हो चुकी है। बड़ा भाई अभिषेक सॉफ्टवेयर डेवलपर है। अभय दूसरे नबर का था। तीसरे नबर का भाई पढ़ाई करता है। अभय किस से मिलने के लिए गया था इस बारे में परिजन को भी कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस ने ही उन्हें हादसे की जानकारी दी। इस पर सभी लोग मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी पहुंच गए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें