शिकोहाबाद में भी हुआ हादसा
दूसरा हादसा शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव नगला कटोरा के समीप हुआ। 30 वर्षीय युवक रेलवे लाइन पार कर रहा था। तभी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर शिकोहाबाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक की पहचान को प्रयास कर रही है। थानाध्यक्ष शिकोहाबाद उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि युवक की मौत ट्रेन से कटकर हुई है। अभी मृतक का शिनाख्त नहीं हो सकी है।