फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईयरफोन बना मौत का कारण: फिरोजाबाद में ट्रेन की चपेट में आए दो युवक, अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसे

Sun, 06 Mar 2022 06:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

कान में ईयरफोन लगाकर गाने सुनते हुए चलना जानलेवा साबित हो सकता है। फिरोजाबाद में ऐसा ही हादसा हुआ है। यहां कान में ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पार कर रहा युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
रेलवे लाइन पार करते वक्त हुए हादसे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र में रविवार को रेलवे लाइन पार कर रहा युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक के कान में ईयरफोन लगा हुआ था। उधर, शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में भी एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। इस मृतक का पहचान नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन

 
पहला हादसा मटसेना थाना क्षेत्र के जमालपुर पुलिया के समीप रेलवे लाइन पर हुआ। यहां ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी अवनीश (20) के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिवार को सूचना दी। 

कानों में लगा था ईयरफोन, नहीं सुनी ट्रेन की आवाज 

बताया गया है कि अवनीश के कानों में ईयरफोन लगा हुआ था। जिससे वह ट्रेन की आवाज नहीं सुन सका। मटसेना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि युवक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। 

Trending Videos
विज्ञापन

शिकोहाबाद में भी हुआ हादसा 

दूसरा हादसा शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव नगला कटोरा के समीप हुआ। 30 वर्षीय युवक रेलवे लाइन पार कर रहा था। तभी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर शिकोहाबाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक की पहचान को प्रयास कर रही है। थानाध्यक्ष शिकोहाबाद उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि युवक की मौत ट्रेन से कटकर हुई है। अभी मृतक का शिनाख्त नहीं हो सकी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें