फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी पुत्र निकला हत्यारा, कर्ज चुकाने के लिए दोस्तों संग मिलकर किया था पिता का कत्ल

Tue, 14 Jan 2020 05:50 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
दोनों हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र में कर्ज चुकाने के लिए शराबी युवक ने अपनी पिता की हत्या कर दी। उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने मंगलवार को घटना का खुलासा करते हुए हत्यारोपी पुत्र सहित दो को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एक आरोपी फरार है।
विज्ञापन

  
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजेश कुमार ने बताया कि थाना जसराना के नगला पर्दमन में 6-7 जनवरी की रात नलकूप पर सो रहे हरप्रसाद पुत्र नाथूराम की गला घोंटकर हत्या हुई थी। हत्याकांड का खुलासा करने में सीओ जसराना ओपी सिंह, एसएचओ गिरीशचंद्र गौतम जुटे थे। 

मंगलवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि नगला पर्दमन में वृद्ध के हत्यारोपी जाजूमई तिराहे पर कहीं जाने की फिराक में खड़े हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। इनमें एक मृतक का बेटा उदयवीर है। दूसरा आरोपी रामनिवास पुत्र साहब सिंह नगला मवासी थाना मक्खनपुर का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्तों संग मिलकर रची थी साजिश

एसपी देहात ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि उदयवीर शराब पीने का आदी है। उस पर साढ़े चार लाख का कर्ज हो गया था। पिता हरप्रसाद ने कुछ दिन पहले ही धान बेचा था, जिसके 70 हजार रुपये मिले थे। पिता से कर्ज चुकाने को कहा तो उन्होंने इंकार कर दिया।

इसके बाद उदयवीर ने रामनिवास, मक्खनपुर निवासी चंद्रशेखर पुत्र छोटेलाल से संपर्क कर हत्या की साजिश रची। इसके बाद तीनों ने मौका मिलने पर वृद्ध की गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी थी। एसपी देहात ने कहा कि दोनों अभियुक्तों को जेल भेजा है। तीसरे आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। 
 
रिश्तों का कत्ल  

हत्याकांड के बाद उसके गांव के लोग हैरान हैं। जिसने भी सुना, उसने उदयवीर को कोसा। ग्रामीणों का कहना है कि रुपयों की खातिर उदयवीर ने पिता की हत्या करके पिता-पुत्र के रिश्तों का कत्ल किया है। ऐसे अपराधियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें