फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र में कर्ज चुकाने के लिए शराबी युवक ने अपनी पिता की हत्या कर दी। उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने मंगलवार को घटना का खुलासा करते हुए हत्यारोपी पुत्र सहित दो को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एक आरोपी फरार है।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजेश कुमार ने बताया कि थाना जसराना के नगला पर्दमन में 6-7 जनवरी की रात नलकूप पर सो रहे हरप्रसाद पुत्र नाथूराम की गला घोंटकर हत्या हुई थी। हत्याकांड का खुलासा करने में सीओ जसराना ओपी सिंह, एसएचओ गिरीशचंद्र गौतम जुटे थे।
मंगलवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि नगला पर्दमन में वृद्ध के हत्यारोपी जाजूमई तिराहे पर कहीं जाने की फिराक में खड़े हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। इनमें एक मृतक का बेटा उदयवीर है। दूसरा आरोपी रामनिवास पुत्र साहब सिंह नगला मवासी थाना मक्खनपुर का है।