शादी वाले घर में छाया मातम
मौसी की शादी में आई दो वर्ष की मासूम बिटिया अज्जू की उछल-कूद से शादी वाले घर का आंगन महक रहा था। सब्जी की कढ़ाई में गिरने से उसकी मौत के बाद शादी में मातम छा गया। परिजन बेटी के शव को लेकर मैनपुरी स्थित अपने गांव चले गए।
दूल्हा पक्ष के लोगों को बच्ची के कढ़ाई में गिरने और मौत की खबर मिली तो कई लोग आगरा पहुंच गए। गांव में आकर बैंड शाम को ही खड़ा हो गया था, लेकिन मातमी माहौल के चलते न बैंड बजा और न ही डीजे। औपचारिक रूप से शादी की रस्में हुईं।
अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को बच्ची की मृत्यु की कोई सूचना नहीं दी है। उसका पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।