एसडीएम को सौंपी जांच रिपोर्ट
जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग रस्तोगी ने बताया कि फर्जी अभिलेख तैयार कर कुछ महिलाओं को अवैध रूप से विधवा पेंशन का लाभ मिलने की शिकायत मिली थी। जांच में दो महिलाओं ने सीएचसी संचालक द्वारा गलत तरीके से पेंशन दिलाने की बात स्वीकार की है। कार्रवाई के लिए एसडीएम गोवर्धन को आख्या प्रेषित की गई है।
एसडीएम गोवर्धन संदीप वर्मा ने बताया कि नगर पंचायत से मृत्यु प्रमाणपत्र जारी होता है। सीएचसी संचालक ने बंगाली महिलाओं को किस आधार पर और कहां से मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कर पेंशन दिलाई है, इसकी जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।