दयालबाग, कमला नगर नए हॉटस्पॉट
ताजनगरी में दयालबाग व कमला नगर नए हॉटस्पॉट बन गए हैं। दोनों क्षेत्रों में 15 से अधिक सक्रिय मरीज हैं। इनके अलावा सिकंदरा, शाहगंज, विजय नगर, जीवनीमंडी, मोतीलाल नेहरू रोड भी कोरोना के मरीज मिल चुके हैं। संक्रमण नियंत्रण के लिए पहले की तरह कन्टेन्मेंट जोन व्यवस्था खत्म हो गई है। संक्रमित के संपर्क में आए लोग घर के बाहर घूम रहे हैं। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि हॉटस्पॉट में माइक्रो कन्टेन्मेंट बनाए जा रहे हैं। नियंत्रण के लिए सख्ती बढ़ाई जाएगी।
कोरोना में गंवाई थी माता-पिता ने जान
कोरोना वायरस की पहली लहर ने दो साल पहले अगस्त 2020 में तत्कालीन कमिश्नर अनिल कुमार के परिवार पर भी कहर ढाया था। तब 24 घंटे में उनके माता-पिता ने संक्रमण से जान गंवाई थी। तब उनके आवास पर दस से अधिक लोग संक्रमित हुए थे। तत्कालीन कमिश्नर अनिल कुमार, उनकी पत्नी व अन्य सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
सात दिन में बढ़े 64 मरीज
पिछले 24 घंटे में कोरोना के मरीज दोगुने हुए हैं। मंगलवार को नौ मरीज मिले थे, रविवार को 18 मिले हैं। जिला प्रशासन के अनुसार जिले में 21 से 27 अप्रैल तक सात दिनों में 64 मरीज मिल चुके हैं। इनमें पांच मरीज ठीक हुए हैं। 59 सक्रिय मरीज हैं। 3 मार्च 2020 को आगरा में पहला मरीज मिला था। अब तक कुल 36245 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 465 मरीजों की मौत हो चुकी है। 35721 मरीज ठीक हो चुके हैं।