फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अलग-अलग विवाद में दो महिलाएं घायल

विज्ञापन
डौकी में मारपीट में घायल कुंती देवी
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद और थाना डौकी क्षेत्र के गांवों में रविवार को अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाएं घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना डौकी के गांव नरि निवासी पोद्दार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके चाचा उनके प्लॉट पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। रविवार सुबह चाचा घर आकर गाली-गलाैज करने लगे। जब उनकी पत्नी कुंती देवी ने विरोध किया तो उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गईं। थाना फतेहाबाद के गांव रसूलपुर निवासी रवीना पत्नी पंकज ने अपनी जेठानी के खिलाफ पीटने की पुलिस से शिकायत की है। बताया कि रविवार को घर के बाहर चारपाई रखी थी। इस पर जेठानी गाली देने लगी। विरोध करने पर उसे पीटा जिसमें वह घायल हो गईं। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें