फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चबूतरे से टकराकर पलटा सीमेंद लदा ट्रक, सास-बहू की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद हंगामा

Mon, 15 Jul 2019 10:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
घटना के बाद ग्रामीणों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के खंदौली क्षेत्र में रविवार की रात दर्दनाक हादसा हो गया। आगरा-जलेसर मार्ग स्थित ग्राम मुढ़ी जहांगीरपुर में स्टेयरिंग फेल हो जाने से अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे घर के चबूतरे से टकरा गया। घटना में चबूतरे पर चारपाई बिछाकर बैठीं सास-बहू की मौत हो गई। 
विज्ञापन


हादस से आक्रोशित लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। मार्ग पर जाम लगा दिया। बाद में सीओ एत्मादपुर अतुल सोनकर से ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर लोग शांत हुए। ड्राइवर की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंपा। वहीं ट्रक सवार दो लोग भाग निकले। 

मुढ़ी जंहागीरपुर में ट्रक ऑटो चालक कप्तान पुत्र मोहन सिंह के घर के चबूतरे में घुसा था। उसकी पत्नी नीरज (30) और मां ओमवती (60) पत्नी मोहन सिंह की जान चली गई। सीमेंट से लदा ट्रक आगरा की तरफ से आया था। चबूतरे से टकराकर ट्रक पलट गया था। 
विज्ञापन


नीरज और ओमवती इसके नीचे दब गई थी। लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। अस्पताल ले जाते वक्त दोनों की मौत हो गई। वहीं ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पीटा और कमरे में बंद कर दिया। पुलिस के आने पर उसे छोड़ा। खंदौली थाना के इंस्पेक्टर ने ड्राइवर से पूछताछ के हवाले से बताया कि ट्रक का स्टेयरिंग फेल हो गया था। 
विज्ञापन

बाल-बाल बचे पांच मासूम

जेसीबी से हटाया गया ट्रक - फोटो : अमर उजाला
ट्रक के चबूतरे में घुसने हुए हुए हादसे में पांच मासूमों की जिंदगी बच गई। ये बच्चे थोड़ी देर पर पहले तक उसी चारपाई पर बैठे थे जिसके ऊपर ट्रक गिरा। हादसे में मृत नीरज का पति कप्तान आटो चलाता है। कप्तान तीन भाई हैं। कप्तान, अजय और नेहना व एक बहन है गुड़िया। 

जिसकी शादी हो चुकी है। सभी भाई एक ही मकान में रहते हैं। दो भाई मजदूरी करते हैं। हादसे से चंद मिनट पूर्व नरीज के पांच बच्चे खुशी (9) ,प्राची (6), मोंटी (5), निखिल (3) हिमांशू (1) उसी के साथ चारपाई पर खेल रहे थे। 

चंद मिनट पहले ही कप्तान आटो लेकर घर आया था। सभी बच्चे कप्तान के साथ दूसरे घर पर आटो खड़ा करने चले गए। बच्चों के जाने के कुछ ही मिनट बाद यह हादसा हो गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त बच्चे मौके पर ही मौजूद नहीं थे। 

ग्रामीण बोले, नशे में धुत था ट्रक चालक

हादसे के बाद ट्रक चालक को पीटकर ग्रामीणों ने कमरे में करीब एक घंटे तक बंद रखा। इसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों की मानें तो चालक नशे में धुत था। पुलिस का कहना है कि उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। इससे पता चलेगा कि वह नशे में था या नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें