फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल परीक्षण कराने आईं महिलाओं के साथ हुआ ये, शिकायत लेकर पहुंच गईं एसएसपी ऑफिस

Sun, 22 Apr 2018 07:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कालेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में महिलाओं का मेडिकल परीक्षण किए जाने के दौरान की गई वीडियोग्राफी की फुटेज वायरल हो गई है। 
विज्ञापन


माना जा रहा है कि मेडिको लीगल परीक्षण में शामिल रही डाक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ की टीम में से किसी ने इसे शेयर किया। इसकी जानकारी होने पर महिलाओं ने एसएसपी अमित पाठक को तहरीर दी है। 

उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं। उधर कालेज प्रशासन ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बना दी है।

मामला बुधवार का है। अछनेरा में झगड़े में घायल होने के बाद दो महिलाएं इमरजेंसी में मेडिकल कराने आई थी। इनका मेडिकल आपरेशन थिएटर कमरा नंबर 115 में किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में डाक्टर महिलाओं से शरीर पर चोट दिखाने के लिए कहता है। वीडियो उनके शरीर का मुआयना करते वक्त का है। यह वीडियो वायरल होने की जानकारी पीड़ित महिलाओं को हुई तो वह स्तब्ध रह गईं। 

वे परिजनों के साथ वीडियो लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची। वीडियो दिखाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। इधर, इमरजेंसी का मेडिकल बनाते वक्त वीडियो वायरल होने के बाद कालेज प्रशासन भी सकते में है। 

कालेज प्रशासन ने वरिष्ठ चिकित्सकों की तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। प्राचार्य डॉ. सरोज सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए सीएमएस डॉ. एससी जैन, मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. पीके माहेश्वरी और सर्जरी विभाग की डॉ. जूही सिंघल को नियुक्त किया है। रिपोर्ट आने के बाद कालेज कठोर कार्रवाई करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें