कासगंज। उपसंभागीय परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो वाहन एलपीजी से संचालित मिले। दोनों वाहनों के चालान काटने के बाद वाहनों के पंजीयन एवं चालक के ड्राइविंग लाइसेंस तीन माह के लिए निलंबित कर दिए। कुल 63 वाहनों के चालान काटे गए।
एआरटीओ राजेश राजपूत एवं यातायात प्रभारी गणेश चौहान ने संयुक्त रूप से वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान 63 वाहन चालक यातायात के नियमों का उल्लंघन करने के दोषी पाए गए, जिससे इन सभी के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई की गई। एआरटीओ ने कहा कि वाहन चालक वाहनों में मोपाइड साइलेंसर या प्रेशर होर्न न लगाए। यदि किसी वाहन चालक ने ऐसा कर रखा है तो वह तुरंत इनको हटा ले। जांच में पकड़े जाीने पर 15 हजार रुपये के जुर्माने के साथ ही वाहन सीज करने एवं चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा। अनधिकृत रूप से एलपीजी, सीएनजी का प्रयोग न करें। यातायात के नियमों का पूरी तरह से पालन करें।