कासगंज में वाहनों को चेक करते एआरटीओ राजेश राजपूत साथ में यातायात निरीक्षक गणेश चौहान ।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। मुख्यमंत्री योगी के आदेशों के बाद शुक्रवार को अवैध वाहन स्टैंड हटाने को लेकर एआरटीओ व यातायात पुलिस की टीम सक्रिय रहीं। नगर के मालगोदाम रोड पर संचालित टेंपो स्टैंड को हटाया गया। वहीं किसरौली रोड पर संचालित टेंपो स्टैंड को भी हटाने की कार्रवाई की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश में अवैध वाहन स्टैंडों को हटाने के निर्देश जारी किए गए। एआरटीओ राजेश राजपूत एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक गनेश चौहान ने पहले मालगोदाम चौराहा पहुंचकर संचालकों को टेंपो हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यहां फिर टेंपो खड़े किए गए तो वाहन जब्त किए जाएंगे। इसके पश्चात उन्होंने किसरौली रोड पर कार्रवाई को अंजाम दिया। संचालकों को टेंपो स्टैंड हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लगातार टेंपो स्टैंडों की निगरानी की जाएगी। जो भी टेंपों संचालक कार्रवाई का पालन नहीं करेंगे उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ ने बताया कि अब यह अभियान पूरे जिले में चलेगा। हर जगह से अवैध रूप से संचालित वाहन स्टैंडों को हटाया जाएगा।
दस अनाधिकृत वाहनों को किया सीज
कासगंज। एआरटीओ राजेश राजपूत एवं यातायात प्रभारी गनेश चौहान ने वाहनों की चेकिंग के दौरान दस अनाधिकृत वाहनों को सीज किया। जिनकी फिटनेस एवं इंश्योरेंस के प्रपत्र नहीं थे। वहीं दस अन्य वाहनों के चालान किए गए।