ताजमहल का दीदार पर्यटकों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। बृहस्पविार को ताज देखने आए दो पर्यटकों पर बिल्लियों ने हमला कर दिया। पर्यटकों को एंटी रैबीज वैक्सीन लगवानी पड़ी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
ताजमहल का दीदार करने पहुंचे पर्यटकों के लिए परिसर अब असुरक्षित होता जा रहा है। बंदर और कुत्तों के बाद अब बिल्लियों का आतंक भी बढ़ गया है। बृहस्पतिवार को रॉयल गेट के पास एक बिल्ली ने कानपुर की राधिका शर्मा और आगरा के खेरिया मोड़ निवासी बबलू के पैर में काट लिया।
विज्ञापन
दर्द से कराहते दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार और एंटी-रेबीज वैक्सीन लगने के बाद उन्हें घर भेजा गया। ताजमहल में जानवरों का खौफ थमता नहीं दिख रहा। बुधवार को भी एक बंदर ने फ्रांस से आई महिला पर्यटक को अपना शिकार बनाया था। ऐतिहासिक धरोहर के साए में पर्यटकों पर लगातार हो रहे इन हमलों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।