प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का नाम गलत उच्चारित करने पर फिल्म अभिनेत्री राखी सावंत आगरा की मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह पर भड़क उठीं। उनका मेयर पर तंज कसते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।
आगरा की महापौर हेमलता दिवाकर के प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का नाम गलत उच्चारित करने पर अभिनेत्री राखी सावंत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने महापौर पर तंज कसते हुए सवाल किया है कि आशा भोसले इतना बड़ा नाम हैं, उन्हें कौन नहीं जानता। चुटकी लेते हुए कहा कि उन्हें ऐसी राजनीति में न घसीटा जाए।
विज्ञापन
बता दें, यह विवाद 12 अप्रैल, 2026 को आगरा में एक कार्यक्रम के दौरान शुरू हुआ। महापौर हेमलता दिवाकर ने आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए उनका नाम गलत उच्चारित किया था। संबोधन का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। महापौर ने वीडियो के साथ छेड़छाड़ की बात कही थी। हालांकि इसके बाद भी उन्हें व्यापक आलोचना का सामना करना पड़ा। अब राखी सावंत के मुंबई में प्रतिक्रिया देने के बाद वीडियो फिर सुर्खियों में छा गया है।