फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: छात्र की बाइक चुराने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। डौकी पुलिस और सर्विलांस टीम ने बृहस्पतिवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने घेराबंदी कर दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से चोरी की गई बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन


एसीपी फतेहाबाद अनिल कुमार ने बताया कि 25 फरवरी को रामगोपाल निवासी फिरोजाबाद ने शिकायत दर्ज कराई थी। उनका भतीजा कन्या इंटर कॉलेज, वाजिदपुर में 12वीं की परीक्षा देने आया था, जहां से अज्ञात चोरों ने उसकी बाइक पार कर दी थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर की थी। बृहस्पतिवार को थानाध्यक्ष डौकी और सर्विलांस प्रभारी की टीम क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक चोरी की बाइक के साथ नगला बेहड़ अंडरपास की ओर से निकल रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। दोनों ने अपने नाम सुनहरी पुत्र कंचन सिंह निवासी बिलईया फतेहाबाद तथा सूरज पुत्र राकेश निवासी गढ़ी तिवारी थाना बसई मोहम्मदपुर फिरोजाबाद बताए। उन्होंने बाइक चोरी की बात भी कबूल की। पुलिस के मुताबिक, सुनहरी एक शातिर अपराधी है, जिस पर फतेहाबाद और डौकी थाने में चोरी की चार प्राथमिकी दर्ज हैं। दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें