फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रेस्तरां में गया परिवार...पीछे से घर में घुस गए चोर, 12 दिन में दूसरी बार की चोरी

Wed, 26 Nov 2025 10:13 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में एक मकान में 12 दिन में दो बार चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एकता थाना क्षेत्र में एक घर में 12 दिन के अंदर दो बार चोरी हुई। परिवार रेस्तरां में खाना खाने गया था। चोरों ने नकदी और आभूषण पार कर लिए। पीड़ित ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


चमरौली रोड प्रोफेसर कॉलोनी निवासी राजेश शर्मा ने बताया कि 18 नवंबर को वह परिवार के साथ रेस्तरां में खाना खाने गए थे। रात करीब 8 बजे लौटकर घर आए। दूसरे दिन सुबह पत्नी साफ-सफाई कर रही थीं। उन्हें सोफे के नीचे सूटकेस मिला। उसका ताला टूटा था उसमें रखे जेवर और करीब 40 हजार रुपये नकदी नहीं थी। जबकि कमरे का ताला लगा मिला था। उसकी एक चाबी एक महीने पहले घर से गायब हो गई थी।

राजेश ने बताया कि इस घटना से करीब 12 दिन पहले भी चोरी हुई थी, जिसमें 35 हजार रुपये नकद चोरी हुए थे। थाना प्रभारी का कहना है कि पीड़ित के घर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें