मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान बुधवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल वाणिज्य की परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा के दौरान दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं शाम की पाली में हाईस्कूल सिलाई की परीक्षा आयोजित हुई। इसमें सभी 31 पंजीकृत छात्राएं उपस्थित रहीं।
बुधवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल वाणिज्य विषय की परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा के दौरान पंजीकृत 144 परीक्षार्थियों में से 142 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। यह परीक्षा जिले के आठ केंद्रों पर आयोजित हुई। प्रथम पाली में ही इंटरमीडिएट पालि विषय की परीक्षा एक केंद्र पर थी। यहां पंजीकृत एक परीक्षार्थी उपस्थित नहीं हुआ। द्वितीय पाली में हाईस्कूल सिलाई की परीक्षा शहर के एक मात्र आरसी कन्या इंटर कॉलेज पर आयोजित हुई। परीक्षा के दौरान पंजीकृत सभी 31 छात्राएं उपस्थित रहीं। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई।