फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: फिरोजाबाद में बड़ा हादसा, अचानक भरभरा कर गिरा दो मंजिला मकान, महिला की मौत, बच्चों समेत आठ घायल

Wed, 19 Oct 2022 08:06 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के जसराना के गांव नगला नथुआ में आज तड़के अचानक एक दो मंजिला पक्का मकान ढह गया। मलबे में दबने से महिला की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
फिरोजाबाद में मकान गिरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के गांव नगला नथुआ में बुधवार अलसुबह दो मंजिला पक्का मकान भरभरा कर ढह गया। मकान के मलबे में दबकर तीन बच्चों सहित परिवार के नौ सदस्य दब गए। चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए भेजा। अस्पताल में घायल महिला की मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसडीएम, सीओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई।
विज्ञापन


थाना जसराना के गांव नगला नथुआ में शीशराम का परिवार के सदस्य मकान में सो रहे थे। बुधवार सुबह करीब चार बजे तेज आवाज के साथ अचानक मकान ढह गया। मकान गिरने से मकान के अंदर सो रहे परिजन मलबे में दब गए। तेज आवाज के साथ मकान गिरने से जहां गांव में जगार हो गई। घटनास्थल पर लोग एकत्रित हो गए। 

ग्रामीणों ने मलबे से लोगों को निकाला 

लोगों ने पुलिस एवं एंबुलेंस को सूचना देने के साथ ही आनन-फानन मलबे में दबे घायलों को बाहर निकाला। घायलों को बाहर निकालकर उन्हें उपचार के लिए भेजा। जहां संगीता पत्नी अजय कुमार और रुबी पत्नी ऋषि कुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां रूबी की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

मिस कॉल वाला प्यार: प्रेमी के लिए बच्चों और पति को छोड़ा, ग्वालियर से फिरोजाबाद पहुंची महिला, फिर हुआ यह


 
विज्ञापन

यह लोग हुए घायल

जानकारी मिलने पर एसडीएम विवेक राजपूत, सीओ देवेंद्र सिंह, कोतवाल आजाद पाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से जानकारी ली। एसडीएम विवेक राजपूत ने बताया कि दो मंजिला मकान गिरने से आठ लोगों के घायल होने के साथ एक महिला की मौत हुई है। 

यह लोग हुए घायल

हादसे में शीशराम पुत्र बच्चनलाल (65), श्यामवीर पुत्र बच्चनलाल (60), केशवती पुत्री शीशराम (18), संगीता (28)  पत्नी अजय कुमार , प्रतीक (3) पुत्र अजय कुमार,  अजय कुमार (29), रितिक (03)  पुत्र रिषी कुमार, प्रिया (06 माह) पुत्री रिषी कुमार घायल हुए हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें