फोटो11 तस्करों से बरामद कछुओं के बारे में जानकारी लेते एसपी ग्रामीण। स्रोत विभाग
करहल। थाना पुलिस ने शनिवार को वन विभाग की टीम के साथ दुमीला बॉर्डर से दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 74 कछुए बरामद हुए। एसपी ग्रामीण ने प्रेसवार्ता कर संयुक्त कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी।एसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को थाना प्रभारी करहल महाराज सिंह भाटी को सूचना मिली कि कुछ तस्कर एक वाहन में कछुआ तस्करी कर ले जा रहे हैं।
इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने वन क्षेत्राधिकारी विवेकानंद दुबे व टीम के साथ दुमीला बॉर्डर पर बैरियर लगाकर वाहन चेकिंग शुरू कर दी। तभी इटावा की ओर से आ रही स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया, मगर चालक ने गाड़ी रोक दी। पुलिसकर्मी आगे बडे़ तो चालक व साथी उतर कर भागने लगे। जिन्हें पुलिसकर्मियों ने कुछ दूर जाकर पकड़ लिया। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें 74 सौंदर्यी प्रजाति के कछुए बरामद हुए। पूछताछ करने पर तस्करों ने अपने नाम ज्ञानेंद्र गंगवार निवासी गांव बहेड़ी वार्ड नंबर एक सासूनगर थाना बहेड़ी बरेली और अर्श पठानिया निवासी गांव खुटिया थाना बहेड़ी बरेली बताया। तस्करों के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है।