फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जर्जर मकान की छत गिरने से दो बहनें हुई घायल

Fri, 05 Jul 2024 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला मामों में बारिश के बाद जर्जर मकान की छत गिर गई। इसमें घर में बैठी दो बहनें घायल हो गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव नगला चेती में बारिश के दौरान ओवर हेड टेंड की चहारदीवारी गिर गई।
विज्ञापन

नगला मामो में बृहस्पतिवार की दोपहर के समय ग्रामीण दानवीर के जर्जर मकान की छत गिर गई। छत का मलबा घर में बैठी उसकी पुत्री संजना (18) और गुड़िया (14) के ऊपर गिर गया। इससे वह घायल हो गई। छत गिरने की तेज आवाज पर आने पर परिजन एवं स्थानीय लोग उनकी ओर दौड़ पड़े। आनन फानन में परिजन और ग्रामीणों ने मलबा हटाकार उन्हें मलबे से बाहर निकाला। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उनका प्राथमिक उपचार किया।
वहीं गंजडुंडवारा के ग्राम पंचायत सिकंदरपुर वैश्य में बनी जल जीवन मिशन की दीवार बरसात में गिर गई है। नगला चेती में बनाए गए ओवर हेड टेंक की बाउंड्री गिर गई है। ग्रामीण श्रीपालस, रामेश्वर, मोहर सिंह, हीरालाल ,राकेश, सुनील, राम सिंह, ने बताया कि बाउंड्री वाॅल का निर्माण पांच माह पूर्व हुआ था। उन्होंने कहा कि बाउंड्री के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया था। जिससे दीवार गिर गई। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराए जाने की मांग की और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें