आगरा में 50 हजार रुपये लेकर खनन माफिया को मुठभेड़ से बचाने का ठेका लेने का ऑडियो वायरल होने पर एसएसपी बबलू कुमार ने अछनेरा थाना के प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार तोमर को निलंबित कर दिया है।
संजीव ने जिस दरोगा मनवीर सिंह पर ऑडियो में छेड़छाड़ का आरोप लगाया था, उस पर भी यही कार्रवाई की गई है। इस मामले में विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।
ऑडियो में इंस्पेक्टर कह रहे हैं, देखो, ये केस खनन का है, 25 हजार का इनाम हो चुका है, तुम्हारे रिश्तेदार में किसी भी दिन पैर में गोली पड़ सकती है... 50 हजार की सेवा करो, उसे थाने ले आओ, न गोली पड़ेगी, न पिटाई होगी, बाद में जमानत भी हो जाएगी।