फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मवेशियों से भरी दो पिकअप पकडीं गई, चार गिरफ्तार

Mon, 29 Jul 2024 04:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली पुलिस में शनिवार को पुलिस ने एक ग्रामीण की सूचना पर मवेशियों से भरे दो वाहन बरामद किए थे। इसमें एक भैंस मरी हुई मिली थी। इस मामले में ग्रामीण की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कासगंज कोतवाली में गांव लुहर्रा निवासी सौरव ने मुकदमा दर्ज कराया था कि दो पिकअप वाहनों में भैंस-पड्डा आदि बुरी तरह भरे हुए हैं। इसमें से एक भैंस मर भी गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को बरामद कर लिया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने चार अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया। अभियुक्तों ने पूछताछ में अपना नाम पता रफीक, मुजाहिद निवासीगण सकानू थाना अलापुर जनपद बदायूं, अकील और बहार निवासीगण कस्बा सहावर कासगंज बताया। सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि चारों अभियुक्त दो छोटे वाहनों में पशुओं को लाद कर ले जा रहे थे। पशुओं के साथ की गई क्रूरता से एक भैंस भी मर गई। अभियुक्तों के पास से दो पिकअप गाड़ियां और मवेशी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें