फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कालाबाजारी में उर्वरक विक्रेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 29 Jul 2024 04:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र में एक उर्वरक विक्रेता के खिलाफ जिला कृषि अधिकारी ने यूरिया की कालाबाजारी किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मंडी तिराहे पर उर्वरक विक्रेता राकेश कुमार की दुकान है। इस पर माह जून में दो किसानों को 40-40 बोरी और एक किसान को 47 बोरी यूरिया बेची गईं। इसकी शिकायत पर जांच की गई। जांच में पाया गया कि फर्जी तरीके से यूरिया की बिक्री को दर्शाया गया है। कालाबाजारी के मामले में जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्र ने उर्वरक विक्रेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उर्वरक खरीद करने वाले किसानों के खेतों की जानकारी, खरीदी गई उर्वरक की मात्रा आदि का रिकार्ड रखा जाता है। जांच में रिकार्ड नहीं मिली। कालाबाजारी किए जाने की रिपोर्ट उर्वरक विक्रेता के खिलाफ दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें