फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष बंटी कुरैशी समेत दो लोगों की मौत

Sat, 13 Apr 2019 12:29 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष बंटी कुरैशी का फाइल फोटो
विज्ञापन
आगरा के भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष और सभासद बंटी कुरैशी (40) और कार चालक की राजस्थान के नागौर जिले के समीप कार दुर्घटना में मौत हो गई। भाजपा नेता गुरुवार की शाम किसी विदेशी महिला को लेकर जोधपुर गए थे। हादसे की खबर से घर में मातम पसर गया है।
विज्ञापन


भाजपा नेता हाजी आजाद, राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के इस्माइल खान ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष बंटी कुरैशी, आगरा के रहने वाले ड्राइवर पंछी और एक विदेशी महिला के साथ जोधपुर गए थे। शुक्रवार को नागौर के समीप किसी वाहन से इनकी कार टकरा गई। 

कार की अगली सीट पर बैठे होने के कारण भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष और चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उनकी मौत से की खबर आते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं जिला भाजपा इकाई में शोक की लहर दौड़ गई। 
विज्ञापन


भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र फौजदार, प्रहलाद गर्ग, जिला मीडिया प्रभारी हेमेंद्र तिवारी, गिरीश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष द्वारिकाधीश सिंघल, ताराचंद, रंजीत सोलंकी, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष आदित्य फौजदार ने दुख जताया है। 
विज्ञापन






प्रचार के दौरान आपस में ही भिड़ गए भाजपा कार्यकर्ता, देखें वीडियो





आप इन खबरों के बारे में और क्या जानना चाहते हैं। कृपया अपनी कीमती राय नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर दें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें