यात्री सौरव यादव ने बताया कि वह इटावा से बस में बैठकर नोएडा जा रहा था। उसने बताया कि चालक को झपकी लगने से हादसा हुआ है। टूंडला के पास भी उसे झपकी लगी थी, तब उसने किसी तरह बस को नियंत्रित कर लिया था, लेकिन कुबेरपुर के पास बस टैंकर से टकरा गई। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं।
ये हुए घायल
- रोहित पुत्र दीवान सिंह निवासी नगला रेवती, मलपुरा (आगरा)
- योगेंद्र प्रताप बस ड्राइवर
- दिनेश पुत्र परदेशी निवासी सियागंज, जनपद महाराजगंज
- सतेंद्र पुत्र सुरेंद्र निवासी रामगढ़, फिरोजाबाद
- रघुवर सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी फिरोजाबाद
- अश्वनी पुत्र पीआर साहू निवासी कानपुर
- आकांक्षा पत्नी अश्वनी निवासी कानपुर
- थान सिंह पुत्र लालाराम निवासी सिरसागंज, जनपद फिरोजाबाद
- अल्फाज खान पुत्र शकील अहमद निवासी कोटला, फिरोजाबाद
- राजकुमार पुत्र वीरेंद्र निवासी सादाबाद, हाथरस
इनकी हुई मौत
- रोडवेजकर्मी राजेश कुमार पुत्र बांके
- जमीर अंसारी निवासी कानपुर नगर
500 मीटर एक और हादसा
बस दुर्घटनास्थल से 500 मीटर दूर रात करीब तीन बजे एक एंबुलेंस पलट गई। यह एंबुलेंस फिरोजाबाद से मरीज को लेकर आगरा जा रही थी। तभी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बाद में दूसरी एंबुलेंस बुलाकर मरीज को आगरा भेजा गया।