फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुराः परिक्रमा कर लौट रहे 2 श्रद्घालुओं की मौत, लोगों ने कार में की तोड़फोड़, लगाया जाम

Mon, 11 Jun 2018 11:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला राधाकुंड (मथुरा)
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में चल रही गोवर्धन की परिक्रमा लगाकर लौट रहे दो श्रद्घालुओं की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घर लौटते समय कार की चपेट में आने से हादसा हुआ। 
विज्ञापन


हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर वहां से भाग निकला। गुस्साए लोगों ने कार में तोड़फोड़ की और रोड पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। 

लोगों को समझाकर जाम समाप्त करवाया और और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

मगोर्रा थाना क्षेत्र के कुमेर के नगला जीवन के रहने वाले नेमी सिंह (25) और तजेंद्र (28) गोवर्धन में परिक्रमा करने के लिए गए हुए थे। 

परिक्रमा करने के बाद नेमी सिंह बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में तेजेंद्र ने लिफ्ट मांगी और वह भी बाइक पर सवार हो गया। 

दोनों गोवर्धन के खींख रोड के पास पहुंचे थे तभी ओवरटेक करने की चक्कर में आगे चल रही कार की चपेट में गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन

लोगों ने किया हंगामा

इसके बाद ड्राइवर फरार हो गया। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ ने रोड पर जाम लगा दिया और वाहन में तोड़फोड़ की और रोड पर जाम लगाया। 

सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और दोनों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रोड एक्सीडेंट में दोनों युवकों की मौत की सूचना परिजनों को मिली तो दोनों घरों में कोहराम मच गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें