फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली टूर पर गए यूपी के 30 स्टूडेंट्स, होटल में हुआ कुछ ऐसा जिसकी उम्मीद नहीं थी

Mon, 11 Jun 2018 09:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के मनाली घूमने गए फिरोजाबाद जिले के एक कॉलेज के स्टूडेंट्स सहित टीचर को होटल स्टाफ ने 24 घंटे तक बंधक बनाए रखा। सुलह समझौते के बाद पुलिस ने इन सभी को मुक्त कराया। 
विज्ञापन


मामला सिरसागंज के स्वामी विवेकानंद मैमोरियल बीटीसी कॉलेज के स्टूडेंट्स से जुड़ा है। सभी छात्र बीटीसी के हैं। कॉलेज के टूर पर स्टूडेंट्स और टीचर मंगलवार को फिरोजाबाद से मनाली गए थे। 

कॉलेज प्रबंधन ने टूर पैकेजे दिल्ली की एक ट्रेवल्स एजेंसी से बुक कराया था। कॉलेज के टीचर पीके यादव का कहना है कि ट्रेवल्स एजेंसी ने उनके साथ ठगी की। अधिक पैसे मांगे, जहां-जहां घूमाना था वहां नहीं घुमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल संचालक से थी सांठगांठ

जिस होटल में ठहराया गया वहां भी सांठगांठ थी। इसलिए होटल संचालक ने भी सभी छात्रों को बैठाए रखा। जब आने नहीं दिया गया तब पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में समझौता हुआ तब छोड़ा गया। 

बंधक बनाए दल को खाना तो दूर पीने को पानी तक नहीं दिया गया। फिलहाल सभी स्टूडेंट्स मनाली से दिल्ली आ गए हैं। देर रात तक सिरसागंज पहुंचेंगे। इनमें अधिकांश छात्र करहल मैनपुरी और इटावा के रहने वाले हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें