फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा, रेस्क्यू दल के सदस्य समेत दो की मौत, पांच लोग घायल

Tue, 10 Jul 2018 01:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
हादसे के बाद की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद में लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में रेस्क्यू दल के सदस्य समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। इन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


हादसा मंगलवार सुबह को नगला खंगर क्षेत्र में हुआ। बताया गया है कि सब्जी से लदे दो लोडर वाहन लखनऊ की ओर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार से आ रही रोडवेज बस ने आगे चल रहे लोडर को ओवर टेक किया। 

जिससे लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही रेस्क्यू दल मौके पर पहुंचा ही था कि तभी पीछे से आ रहे दूसरे लोडर ने रेस्क्यू दल के सदस्य दयावीर को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एबुलेंस भी टकराई

हादसे के बाद की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
टक्कर लगने से नगला खंगर निवासी दयावीर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे लोडर से डेडबॉडी लेकर आ रही एबुलेंस भी टकरा गई। हादसे में एबुलेंस चालक सोनू की मौत हो गई। इसमें सवार दो लोग घायल हो गए। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर मृतकों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। उनका रो रोकर बुरा हाल था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें