फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी के पुत्र का अपहरण, किडनैपर्स ने फोन कर मांगी 50 लाख रुपए फिरौती

Tue, 10 Jul 2018 10:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
अपहृत इशांत का फाइल फोटो
विज्ञापन
आगरा के रकाबगंज क्षेत्र से कारोबारी अनिल जैन के बेटे इशांत का पांच दिन पहले अपहरण कर लिया गया। अपहरणकर्ताओं ने 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। रविवार रात को फिरौती का फोन आने पर जानकारी हुई। 
विज्ञापन


तीन दिन में पंजाब में फिरौती की रकम देने को कहा गया है। पीड़ित कारोबारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कारोबारी के पुत्र को मुक्त कराने के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई हैं।

पुरानी ईदगाह कालोनी निवासी अनिल जैन का आटा चक्की के पटे बनाने का कारोबार है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बेटा इशांत जैन (28) पांच जुलाई को कार लेकर घर से निकला था। उसे ईदगाह बस स्टैंड के पास से सामान लेना था। 
विज्ञापन

किडनैपर्स ने मांगी फिरौती

इसके बाद इशांत जैन घर नहीं लौटा। इस पर उसकी तलाश शुरू कर दी गई। रिश्तेदार और दोस्तों के यहां जाकर पता किया। उसका पता नहीं चलने पर थाना रकाबगंज में गुमशुदगी दर्ज करा दी।

आठ जुलाई रात साढ़े आठ बजे अनिल के छोटे बेटे नकुल जैन के पास एक नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि इशांत हमारे पास है। तुम्हारे भाई का अपहरण कर लिया है। 

उसकी सलामती चाहते हो तो 50 लाख रुपये का इंतजाम कर लो। तीन दिन में पंजाब आकर रुपये देने होंगे। अगर, 50 लाख रुपये नहीं दिए तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। यह सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। 

धौलपुर के बीहड़ में पुलिस ने डाला डेरा

उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। इस पर थाना रकाबगंज में अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। एसएसपी अमित पाठक का कहना है कि कारोबारी के पुत्र के मामले में टीम लगी हुई है। लोकेशन ट्रेस की जा रही है। कई और बिंदुओं पर जांच चल रही है।

कारोबारी के पुत्र इशांत के अपहरण की घटना के बाद पुलिस की दो टीमों को लगाया गया है। सूत्रों ने बताया कि कारोबारी के बेटे का मोबाइल स्विच ऑफ है। उसकी अंतिम लोकेशन धौलपुर के पास की आई है। 

आशंका है कि अपहरण कर पकड़ को बीहड़ की ओर ले जाया गया है। इसके लिए टीम ने धौलपुर में डेरा डाल दिया है। पुलिस जेल से छूटे पुराने गैंग के सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

शहर में अपहरण की कई घटनाएं हो चुकी हैं। हाल ही में सदर क्षेत्र से चिकित्सक का अपहरण कर लिया गया था। फिरौती वसूलने के बाद चिकित्सक को मुक्त किया गया था। 

मथुरा के लाइब्रेरियन का सिकंदरा क्षेत्र से अपहरण कर लिया गया था। वह भी फिरौती देकर मुक्त हुआ था। बदमाश नहीं पकड़े गए थे। इनके अलावा भी अपहरण की कई घटनाएं हो चुकी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें