फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीरा के टैंक में सफाई करने उतरे मजदूर सहित दो की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 16 Nov 2019 09:42 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
मृतक धर्मेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी में शीरा के टैंक में सफाई करने उतरे मजदूर सहित टैंक मालिक के भाई की मौत हो गई। मौत की वजह जहरीली गैस बताई गई है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन


भोगांव थाना क्षेत्र के गांव परतापुर निवासी वकील यादव उर्फ शैलेश यादव का शीरा का टैंक है। गुरुवार रात करीब नौ बजे फर्रुखाबाद के गांव खुंबरपुर निवासी मजदूर कलेक्टर सिंह उर्फ कादर पुत्र सीताराम सफाई करने के लिए टैंक में उतरा।

पुलिस के अनुसार टैंक में जहरीली गैस होने से उसका दम घुटने लगा। चीख पुकार सुनकर वहां मौजूद शैलेश का बेटा धर्मेंद्र (32) भी टैंक में उतर गया। दोनों की जहरीली गैस से मौत हो गई। काफी देर तक दोनों के शव टैंक में पड़े रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होने के बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन कोई भी टैंक में घुसने की हिम्मत नहीं कर सका। बाद में गांव के कुछ युवा टैंक में पानी आदि डालने के बाद घुसे। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे बाद दोनों के शव बाहर निकाले जा सके। 

भोगांव थाना प्रभारी निरीक्षक पहुप सिंह ने बताया कि शीरा टैंक में दम घुटने से दो लोगों की मौत हुई है। परिजनों की ओर से जानकारी मिलने के बाद दोनों शव के पोस्टमार्टम कराए गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें