आगरा में कोरोना वायरस : सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में कोरोना संक्रमण के नए मामले घट गए हैं लेकिन मौतें नहीं थम रहीं। सात दिन में 10 मरीजों की मौत हो चुकी है। सोमवार को 24 घंटे में 14 नए मरीज मिले हैं। जबकि दो और संक्रमितों की मौत से मृतक संख्या अब 429 पहुंच गई है। ताजनगरी में शनिवार और रविवार को दो दिन सप्ताहांत कर्फ्यू रहा। इस दौरान नए मरीज कम मिले। दो दिन में 32 मरीज मिले हैं। जबकि चार संक्रमितों की मौत हो गई। एक
जून से सात जून तक 10 मरीजों ने दम तोड़ा है।
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह का कहना है कि नए मरीजों की मृत्यु नहीं हुई। जो मृतकों के आंकडे़ हैं ये पुराने हैं। जो उस समय पोर्टल पर फीड नहीं हो पाए। कुछ मामले रह गए थे जिन्हें ऑडिट के बाद अब दर्ज किया गया है। मृतक संख्या 429 है। सोमवार को 7455 लोगों की जांच की गई है। 14 नए मरीज और मिलने से कुल मरीजों का आंकड़ा 25,703 हो गया है।
जिले में 246 एक्टिव केस
ताजनगरी में सोमवार तक 9.97 लाख लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। सोमवार को 21 नए मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। कुल 25,028 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब एक्टिव केस 246 हैं।
आगरा में हवाई जहाज, रेल व गैर राज्यों से सड़क मार्ग से यात्रा कर आने वाले यात्रियों की शत प्रतिशत कोविड जांच अनिवार्य कर दी गई है। आगरा मंडल के आयुक्त अमित गुप्ता ने सभी डीएम को रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व एयरपोर्ट पर यात्रियों के एंटीजन टेस्टिंग के आदेश दिए हैं।
मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने आगरा समेत सभी जिलों में जांच बढ़ाने के आदेश दिए हैं, परंतु आगरा में रविवार को अन्य दिनों की अपेक्षा 30 फीसदी कम सैपलिंग की गई थी। रविवार को 7206 और सोमवार को 7455 सैंपल की जांच को गई है।
दुखद हादसा: आगरा में खेलते समय टब में गिरने से बालक की मौत, एक घंटे बाद हुई घटना की जानकारी