फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनलॉक का असर बढ़ी संक्रमितों की संख्या, 16 और मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अनलॉक के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। सोमवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16 पर पहुंच गई। ज्यादातर युवा वर्ग के लोग हैं। सभी कस्बाई और ग्रामीण इलाकों के हैं। संक्रमितों की बढ़ती संख्या चिंता का कारण बन रही है। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4251 पर पहुंच गई है। सक्रिय केस 40 है।
विज्ञापन

संक्रमितों में दो महिलाएं गढ़िया नरसु पटियाली की हैं। वहीं पटियाली के चांदपुर का युवक भी संक्रमित है। अमांपुर के ददवारा, जारई, रामपुर, आनंदपुर के युवक संक्रमित मिले हैं। सहावर के नगला तरू, मोहल्ला मोरी, रेलवे रोड इलाके के युवक संक्रमित मिले हैं। वहीं गंजडुंडवारा के सुदामापुरी, बरीथोक, थाना रोड पर एक महिला व तीन युवक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी संक्रमितों को आइसोलेट किया गया है। सोमवार को एंटीजन किट से 1277 जांच की गईं, इसके अलावा 1071 नमूने आरटीपीसीआर जांच के लिए लिए गए। जून माह में 16 संक्रमितों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें