फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दो मरीजों की मौत

विज्ञापन
14एमएनपी-19-जिला अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला अस्पताल पहुंचे दो मरीजों की रविवार सुबह मौत हो गई। एक मरीज की मौत पेट दर्द और दूसरे की ब्लड प्रेशर लो होने से हुई। वहीं छह अन्य मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है। इधर, सोमवार को 11 मरीजों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी बंद होने के बाद भी रविवार को मरीजों की भीड़ रही। औंछा थाना क्षेत्र के गांव ईकरी निवासी अजयपाल सिंह की पत्नी किशन प्यारी (55) को शनिवार को पेट दर्द की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान शनिवार रात उनकी मौत हो गई।
इधर, कोतवाली थाना क्षेत्र के नगला जुला निवासी जगन्नाथ सिंह की पत्नी माला देवी (65) का रविवार सुबह ब्लड प्रेशर लो हो गया। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

------
खान पान पर दें ध्यान
मौसम बदल रहा है ऐसे में लोगों को खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है। अधिक चिकनाई युक्त वस्तुओं का सेवन न करें। मौसमी फल और हल्का भोजन लें। चिकनाई युक्त और भारी भोजन लेने से कई प्रकार की मौसमी बीमारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन

डॉ. जेजे राम, फिजीशियन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें