फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागवत कथा सुनने से कष्टों का होता है हरण-गीता शास्त्री

विज्ञापन
14एमएनपी-41-भोगांव में भागवत कथा से पूर्व कलश यात्रा निकालते भक्त - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
भोगांव। कस्बे के मोहल्ला हथियापौर में रविवार से श्रीमद्भागवत कथा का आगाज हो गया। भागवत कथा शुरू होने से पहले कलश यात्रा निकाली गई। कथा वाचक गीता शास्त्री ने कहा कि भागवत कथा सुनने से कष्टों का हरण होता है।
विज्ञापन

मोहल्ला हथियापौर से कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में परीक्षित के रूप जगदीश शाक्य अपनी पत्नी अर्मिता देवी के साथ सिर पर श्रीमद्भागवत पुराण रखकर आगे चल रहे थे। कलश यात्रा जगतनगर कोतवाली, पीपलमंडी होते हुए सोमनाथ मंदिर पहुंची। यहां गंगाजल से कलश भरे गए और कलश यात्रा मोहल्ला हथियापौर पहुंचकर संपन्न हुई।
यहां मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना कराते हुए कथा का शुभारंभ किया गया। पूर्व मंत्री आलोक शाक्य, रिषी वर्मा, उत्तम शाक्य, संजय कुमार, योगेंद्र पाल, दिलीप शाक्य, ओम शरण यादव, सतेंद्र शाक्य, बबलू रायजादा, राजीव शाक्य, विपिन शाक्य, देवा वर्मा, कृष्ण कन्हैया, सुमित शाक्य, नरेंद्र शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें