फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हार्ट अटैक और सांस में दिक्कत से दो मरीजों की मौत

Sat, 19 Oct 2024 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बुखार के साथ ही उल्टी दस्त और हार्ट के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। शनिवार को महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में पहुंचे दो मरीजों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आठ मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह आठ बजे से ही मरीज पहुंचने लगे। दो बजे तक अस्पताल की ओपीडी में 1352 मरीज पहुंचे। इनमें से 37 मरीजों को भर्ती कराया गया। आठ मरीज हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। बिछवां थाना क्षेत्र के गांव तिसौली निवासी गिरीश चंद्र (55) शुक्रवार सुबह खेत पर काम कर रहे थे कि अचानक उन्हें हार्ट अटैक पड़ा। वह खेत पर ही गिर गए। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कन्नौज के छिबरामऊ कस्बा निहासी शैलेश देवी (75) पत्नी रक्षपाल सिंह पिछले कुछ दिनों से ज्योंती रोड पर बेटी के यहां आई थीं। रात को उन्हें पेट दर्द हुआ। पेट फूलने पर सांस लेने में दिक्कत होने लगी। परिजन उन्हें एक निजी डॉक्टर के पास ले गए। राहत न मिलने पर शनिवार को परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि दोनों ही मरीजों को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें