फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: जाते जाते जानलेवा हुई सर्दी, कोल्ड और डायरिया से दो मरीजों की मौत

Mon, 25 Feb 2019 08:02 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मैनपुरी जिले में जाते-जाते भी सर्दी जानलेवा साबित हो रही है। कोल्ड, डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिला अस्पताल पहुंचे दो मरीजों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, वहीं 11 अन्य मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया है। जिला अस्पताल की ओपीडी में 778 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल में सोमवार सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। 778 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इनमें 70 से अधिक ऐसे मरीज थे, जो कोल्ड डायरिया, बुखार और निमोनिया से पीड़ित थे। नगर को मोहल्ला राजीव गांधी नगर निवासी 80 वर्षीय धनपाल सिंह को रविवार रात अचानक कोल्ड डायरिया की शिकायत हो गई। 

परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आगरा रोड निवासी निजामुद्दीन की 47 वर्षीय पत्नी रहीशा को पिछले दो दिनों से कोल्ड डायरिया की शिकायत थी। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

निमोनिया और जुकाम के मरीज भी बढ़े 

जिला अस्पताल में चेकअप कराते मरीज
जिला अस्पताल के डॉ. जेजे राम का कहना था कि दोनों ही मरीजों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। वहीं जिला अस्पताल में सोमवार को 11 मरीजों का कोल्ड डायरिया से पीड़ित होने पर गंभीर हालत के चलते भर्ती कराया गया।  

जिला अस्पताल में निमोनिया और जुकाम के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। बाल रोग विशेषज्ञ के पास मरीजों की भीड़ रही। 87 बच्चे निमोनिया और जुकाम से पीड़ित जिला अस्पताल पहुंचे। इन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। सात बच्चों को गंभीर हालत के चलते भर्ती भी कराया गया। 

डॉ. जेजे राम का कहना है कि दिन के समय गर्मी का वातावरण होता है, लेकिन सुबह शाम चलने वाली ठंडी हवाएं रोगों को बढ़ावा दे रही हैं। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वे सर्दी से बचाव रखें। सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनें। जरा भी दिक्कत हो तो विशेषज्ञ डॉक्टर से उपचार लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें