नर्स ने 1500 रुपये लिए
फतेहाबाद के गांव पिन्नापुरा निवासी जसराम ने बताया कि वह पत्नी कमलेश को प्रसव के लिए लेकर रविवार की सुबह नौ बजे अस्पताल पहुंचा था। आरोप है कि स्टॉफ नर्स ने 1500 सौ रुपये लेने के बाद ही पत्नी को प्रसव के लिए भर्ती किया। प्रसव में देरी करने पर बच्चे की पैदा होते ही मौत हो गई।
'मामले की जांच कराएंगे'
स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. बीके सोनी ने बताया कि पिनाहट की महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। पहला बच्चा कम वजन का था। परिजन निजी वाहन से उसे आगरा ले जा रहे थे। रास्ते में बच्चे की मौत हो गई। पिन्नापुरा की महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया। रुपये लेने का मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी।