फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: आगरा में धेवती के बाद नाना-नानी भी हुए संक्रमित, वृंदावन में एक महिला मिली पॉजिटिव

Wed, 20 Apr 2022 10:41 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को कोरोना के नए मरीज मिले। वहीं मथुरा में कई दिनों बाद पहला मामला सामने आया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में गुरुग्राम से ननिहाल लौटी छात्रा के संपर्क में आने से उसके नाना-नानी भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। धेवती के बाद नाना-नानी की रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई है। नाना-नानी को गले में खराश व बुखार है। तीनों का होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है। ताजनगरी में मंगलवार को पिछले 24 घंटे में दो नए मरीज और मिले हैं। उधर, मथुरा के वृंदावन में भी कई दिनों बाद संक्रमण का पहला मरीज मिला है। 

विज्ञापन


छात्रा सहित पांच नए मरीजों में सोमवार को संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इनमें तीन महिला पर्यटक थीं। जो मैक्सिको और यूएसए से ताजमहल देखने के लिए आगरा आईं थी। यहां लौटने के बाद उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। गुरुग्राम से लौटी छात्रा के संपर्क में आए 75 वर्षीय नाना व 70 वर्षीय नाना कमला नगर में रहते हैं। इनकी जांच के लिए सोमवार को सैंपल लिए थे। 

मंगलवार को दो नए संक्रमित मिले 

मंगलवार को रिपोर्ट में संक्रमण मिला है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि पांचों नए मरीजों के संपर्क में आए 90 लोगों के सैंपल भरे गए हैं। इनमें दो संक्रमित मिले हैं। जीनोम सीक्वेसिंग के लिए रिपोर्ट लखनऊ भेजी जाएगी। जहां इनमें कोरोना वायरस के स्वरूप की पहचान होगी। ताजनगरी में मंगलवार को 2221 लोगों की जांच की गई है। इनमें 2 नए मरीज मिले हैं। जिले में अब नौ सक्रिय मरीज हैं।

विज्ञापन

कोरोना से जिले में अब तक 465 मरीजों की मौत हो चुकी है। कुल 36183 मरीज मिले चुके हैं। इनमें 35709 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह का कहना है कि एनसीआर के साथ साथ आगरा में भी अलर्ट है। मास्क को लेकर दोबारा प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। लोग बिना मास्क घर से बाहर न जाएं। लक्षण महसूस होने पर जांच जरूर कराएं।

वृंदावन में महिला कोरोना पॉजिटिव

वृंदावन के एमवीटी में रहने वाली 42 वर्षीय महिला की रिपोर्ट सोमवार शाम को पॉजिटिव आई है। महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। महिला के संपर्क में आने वालों की जानकारी की जा रही है। नोडल अधिकारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला के संपर्क में आने वालों की जानकारी की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें