फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dengue: आगरा में दो और मरीजों में डेंगू की पुष्टि, एसएन मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती

Thu, 15 Sep 2022 10:16 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा जिले में डेंगू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बुधवार को दो और मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। दोनों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
डेंगू-मलेरिया वार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिले में डेंगू के दो और मरीज मिले हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड में इनको भर्ती किया गया है। इनका उपचार चल रहा है। बुधवार को मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की लैब में हुई जांच में दोनों मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। 

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड में भर्ती दोनों मरीज महिलाएं हैं। एक ही उम्र 49 वर्ष और दूसरे की 42 वर्ष है। ये क्रमश: कोतवाली और आगरा कॉलेज क्षेत्र की हैं। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि जिन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है, उनको मेडिसिन विभाग में बने डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है। 

वार्ड में स्टाफ की ड्यूटी लगा दी गई है और दवाएं आदि उपलब्ध हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि दोनों मरीजों के संबंध में अभी रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। बृहस्पतिवार को इनकी रिपोर्ट लेकर संबंधित क्षेत्रों में सर्वे कराया जाएगा। हाउस स्प्रे और फागिंग कराई जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बारिश खतरनाक, रहें सावधान

जिला मलेरिया अधिकारी का कहना है कि इस मौसम में बारिश और खतरनाक हैं, सावधान रहने की जरूरत है। बारिश का पानी घर में या आसपास एकत्रित न होने दें। छत की साफ-सफाई करते रहें। साफ पानी एकत्रित होने पर उसमें मच्छर का लार्वा पनपने की आशंका रहती है। 

ओपीडी में वायरल के मरीज अधिक

एसएन मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. टीपी सिंह ने बताया कि मेडिसिन विभाग की ओपीडी में इस समय वायरल के साथ सांस फूलने, डायबिटीज आदि बीमारियों के मरीज आ रहे हैं। सर्वाधिक संख्या वायरल के ही मरीजों की है। 

उनका कहना है कि इस मौसम में खानपान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। बाहर का कुछ खाने से बचें, घर पर पौष्टिक और हल्का भोजन करें। वायरल से बचने के लिए मास्क जरूर लगाएं। हाथ और मुंह को निश्चित अंतराल पर धोते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें