मैनपुरी। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सीएमओ के निर्देश पर दोनों को होम आइसोलेट किया गया है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या 15 हो गई है।
सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने बताया कि सोमवार को आई रिपोर्ट में जिले में दो नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें एक युवक कुरावली कस्बा कमा निवासी है वहीं दूसरा मैनपुरी शहर का। दोनों को सीएमओ डॉ. पीपी सहिं ने होम आइसोलेट कराया गया। सीएमओ ने बताया कि इसके साथ ही जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 15 पहुंच गई है।
सीएमओ ने जिले के लोगों से अपील की है कि जिन लोगों ने अभी तक बूस्टर डोज नहीं लिया है वे लोग शीघ्र बूस्टर डोज लें। जिन लोगों ने अभी तक कोरोना की रोकथाम के लिए पहला या दूसरा डोज नहीं लिया है वे शीघ्र सभी डोज लेना सुनिश्चित करें।