फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: शास्त्रीपुरम में बंद मकान में लगी भीषण आग, आसपास के घरों में रहने वाले लोग दहशत में आए

Tue, 28 Jun 2022 10:48 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा के शास्त्रीपुरम में मंगलवार की रात करीब नौ बजे तीन मंजिला मकान में आग लग गई। मकान बंद था। परिवार के लोग बाहर गए हुए हैं।    
विज्ञापन
मकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में मंगलवार रात को बंद मकान में आग लगने से अफरातफरी मच गई। जिस मकान में आग लगी है, वो दो मंजिला है। पहली मंजिल पर आग लगी थी। आग की लपटें देखकर आसपास के घरों में रहने वाले लोग दहशत में आ गए। वे अपने घरों से बाहर निकल आए। सूचना पर पहुंची दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे प्रयास के बाद आग को बुझाया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शास्त्रीपुरम में 132 केवी विद्युत उपकेंद्र के ब्लॉक ए-71 निवासी कृष्ण कुमार यादव का तीन मंजिला मकान है। पहली मंजिल पर फैक्ट्री कर्मचारी देव किराये पर रहता है। देव पिछले दिनों परिवार के साथ बाहर गया था। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि रात करीब नौ बजे मकान की पहली मंजिल में आग लग गई। कुछ ही देर में ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी। जिससे आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई।

कॉलोनी के लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। तब तक आग ने पहली और दूसरी मंजिल को अपनी चपेट में लिया। विकराल लपटों को देख लोग दहशत के चलते घरों से बाहर आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे प्रयास के बाद आग को पूरी तरह से काबू कर लिया। आग में काफी सामान जलने का अनुमान है। पुलिस का कहना है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें