फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी पर आए सैनिक व पिता को पीटकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
औंछा। गांव नगला देवी स्थित घर छुट्टी पर आए एक सैनिक व पिता को नामजद लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद घायल पिता पुत्र का मेडिकल कराया। वहीं दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला देवी निवासी मनोहर सिंह भारतीय सेना में हैं। दो दिन पूर्व वह छुट्टी पर घर आया है, शुक्रवार की शाम करीब सात बजे वह पिता आशाराम के साथ मोहल्ला खरौआ में सब्जी खरीदने के लिए गया था। वहां सब्जी विक्रेता जसराम से भाव को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद जसराम पक्ष के गौरव, राहुल और विनीत वहां आ गए। सैनिक मनोहर व उसके पिता आराम सिंह को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। घायल पिता पुत्र ने थाने में तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जसराम व गौरव को गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें