कोरोना वायरस का संक्रमण शरीर में 14 दिन रहता है। इस अवधि में मरीज को आइसोलेशन वार्ड में रखा जाता है। स्वस्थ होकर आए लोगों ने बताया कि उपचार के दौरान उन्हें संक्रमण रोकने की दवाएं दी गई।
उन्होंने हौसला रखा, इसलिए खास तकलीफ नहीं आई। शरीर में 14 दिन में वायरस का संक्रमण समाप्त हो जाता है। इसके बाद फिर से जांच कराई जाती है। इसके नेगेटिव आने पर छुट्टी दी गई।
पूरी तरह से ठीक हुआ जूता कारोबारी परिवार भगवान और सरकारी व्यवस्थाओं का आभार जता रहा है। परिजनों का कहना है कि वायरस की पुष्टि होने पर डर जरूर लगा, लेकिन इलाज की व्यवस्थाओं को देखकर उनको उम्मीद बंधी। इच्छाशक्ति और लोगों की प्रार्थना का दवाओं से ज्यादा असर हुआ।
कोरोना से जीती जंग: एक परिवार के चार लोग स्वस्थ होकर घर लौटे, दिल्ली में चल रहा था इलाज