फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज हिंसाः चंदन की हत्या के तीनों मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Thu, 08 Feb 2018 09:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
विज्ञापन
आरोपी वसीम और नसीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज हिंसा में मारे गए चंदन की हत्या के मुख्य आरोपी सलीम के भाई वसीम व नसीम को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


दोनों के पास से एक-एक तमंचा और दो-दो कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों ही आरोपियों की सूचना को बेहद गोपनीय रखा। दोनों आरोपियों को जेल भेजने के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि की। 

गत 26 जनवरी को तिरंगा यात्रा के दौरान फायरिंग में अभिषेक गुप्ता उउर्फद चंदन की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी सलीम उर्फ बरकतउल्ला निवासी तहसीलरोड के साथ दोनों भाई वसीम और नसीम पर भी इसमें शामिल होने का आरोप है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी सलीम - फोटो : अमर उजाला
मामला हत्या, जानलेवा हमला, बलवा, राष्ट्रीय ध्वज अधिनियम की संगीन धाराओं में दर्ज है। पुलिस टीमें सलीम की गिरफ्तारी के बाद से वसीम और नसीम की गिरफ्तारी के लिए लगी हुई थीं। बुधवार को पुलिस ने वसीम और नसीम को गिरफ्तार कर लिया। 

दोनों आरोपियों के पास से एक-एक तमंचा 315 बोर और एक-एक कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस ने दोनों ही आरोपियों से पूछताछ करके उन्हें सीजेएम न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों आरोपियों को कड़ी अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। 

पुलिस ने इस पूरी कार्रवाई को बेहद गोपनीय रखा। आरोपियों के जेल पहुंच जाने के बाद ही गिरफ्तारी की पुष्टि की गई। इंसपेक्टर रिपुदमन सिंह ने बताया कि दोनों ही आरोपी दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर हजारा नहर क्षेत्र से बरामद किए गए, 

दोनों ही आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। चंदन की हत्या के मामले में कुल 29 आरोपी प्रकाश में आए। जिनमें अब तक पुलिस ने 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 9 आरोपी अब भी फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें