मां के उत्पीड़न से परेशान एक किशोर बुधवार को आगरा एसएसपी आफिस पहुंचा। उसने कहा कि मां ध्यान नहीं देती है। पिता की संपत्ति को बेचने में लगी है।
वह जूता फैक्ट्री में काम करके अपना और अपने छोटे भाई-बहन का गुजार कर रहा है। उसका दर्द सुनकर एसएसपी भी सन्न रह गए। उन्होंने किशोर के मामले की जांच के लिए एक इंस्पेक्टर को लगाया है।
न्यू आगरा क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय किशोर ने बताया कि चार वर्ष पहले उसके पिता की मौत हो गई थी। उसके छोटे भाई-बहन भी हैं। पिता की मौत के बाद मां ने दूसरी शादी कर ली। किशोर का आरोप है कि पिता की संपत्ति को मां बेच रही है।