फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: वाहन चोर गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, छह बाइक बरामद, जेल में बंद साथी को भी पहुंचाते थे हिस्सा

Sun, 03 Apr 2022 11:33 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पकड़े गए आरोपी दो-तीन साल पुरानी बाइक चुराते थे। इनका लॉक जल्दी खुल जाता था। चोरों का कोई साथी जेल में बंद होता था, उसे भी हिस्सा पहुंचाते थे। 
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी देते पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की थाना सदर पुलिस ने वाहन चोर गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार किए हैं। चोर वाहन का लॉक मास्टर चाबी से खोलते थे। चोरी की बाइक को बेचकर जो रकम मिलती थी, उसे सभी साथी बराबर बांटते थे। अगर, कोई साथी जेल में बंद होता था, उसे भी हिस्सा पहुंचाते थे। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की छह बाइकें बरामद की हैं। एक बदमाश फरार है।

विज्ञापन


सीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि शनिवार रात को बुंदू कटरा में पुलिस गश्त पर थी। तभी नगला लाल जीत से वाहन चोरों के आने की जानकारी मिली। घेराबंदी करके दो बाइक और दो आरोपियों को पकड़ लिया। एक भागने में सफल रहा।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में ताजगंज के गांव बुढ़ैरा निवासी रामनिवास और शमसाबाद के गांव गढ़ी भूपाल निवासी प्रहलाद हैं। उनका भागा हुआ साथी जगदीशपुरा निवासी सोनू है। उन्होंने चार बाइक रोहता स्थित एक खंडहर मकान में छिपाई थी। पुलिस ने उन्हें भी बरामद कर लिया। सभी चोरी की हैं। इन्हें एक महीने में सिकंदरा और जगदीशपुरा क्षेत्र से चोरी किया है।

दो-तीन साल पुरानी बाइक चुराते थे चोर 

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी दो-तीन साल पुरानी बाइक चुराते थे। क्योंकि इनका लॉक आसानी से खुल जाता था। एक साथी बाइक का मास्टर चाबी से लॉक खोलता है, जबकि दो साथी दूसरी बाइक पर खड़े रहते हैं, जिससे पकड़े जाने पर बचा सकें। भागने में भी आसानी रहे। वह बाइक को पांच से दस हजार रुपये में बेचते हैं। इसे आपस में बांट लेते हैं। अगर, कोई साथी जेल में होता है तो उसे भी हिस्सा पहुंचाते हैं। पुलिस उनके फरार साथी की तलाश में लगी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें